नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिल्ली सरकार ने 8 नए ओवर ब्रिज बनाने को मंजूरी दी है। ये एफओबी उन जगहों पर बनाए जा रहे हैं, जहां सुरक्षा की चिंता सबसे ज्यादा है। इसके बनने से ट्रैफिक फ्लो आसान होगा और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता मिलेगा। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पीडब्ल्यूडी ने पैदल चलने वालों की सुरक्षा और आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए शहर में 8 जगहों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। इन जगहों में मधुबन चौक, वेलकम-कट (जीटी रोड), शाहबाद डेयरी, बेर सराय मार्केट, लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ, ओखला सब्जी मंडी, जनकपुरी जीवन पार्क बस स्टैंड और माता चानन देवी अस्पताल शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री वर्मा ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए आधुनिक समाधान जरूरी हैं। सड़क पार करते समय किसी को भी अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी च...