नई दिल्ली, मार्च 6 -- राजधानी दिल्ली में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। अगर आप दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी या उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहते हैं, तो अगले दो दिनों तक आपको भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा जारी एक आधिकारिक वाटर अलर्ट के अनुसार, 6 मार्च और 7 मार्च 2026 को शहर के दर्जनों इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि एक नियमित रखरखाव प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, विभाग द्वारा भूमिगत जलाशयों (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई और फ्लशिंग का काम किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पानी की शुद्धता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- यमुना किनारे बदलेगी दिल्ली की सूरत, DDA बनाएगा वेटलैंड...