नई दिल्ली, अगस्त 25 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली लुटियंस दिल्ली के एक प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल में मंगलवार को चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदने से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अवसाद में होने के कारण खुदकुशी की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटनास्थल पर छानबीन पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही संसद मार्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर छलांग लगाने वाले शख्स को तुरंत राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर सघन जांच की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।क्या बोली दिल्ली पुलिस? दिल्ली पुलिस ने बताया कि मरने वाले शख्स की...