दिल्ली में 5 दिन सड़ती रही पिता की लाश, थोड़ी दूर रह रहे 2 बेटों ने नहीं ली सुध
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- लोग जीवन भर अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए जद्दोजहद करते रहते हैं, पाई-पाई जोड़कर घर बनाते हैं और धन जमा करते हैं... लेकिन जब बच्चे बड़े होकर अपने माता पिता को उनके हाल पर छोड़ देते हैं तब बुजुर्गों का दर्दनाक अंत समाज को झकझोर कर रख देता है। दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक ऐसी ही झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। इलाके में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग संगीतकार की लाश 5 दिन तक घर में सड़ती रही लेकिन दो बेटों ने उनकी सुध नहीं ली। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग संगीतकार रवि डे अपने घर पर अकेले रहते थे। 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे कालकाजी थाना पुलिस को गोविंदपुरी एक्सटेंशन स्थित मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कमरे से जब बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.