पीटीआई, मार्च 29 -- दिल्ली पुलिस ने एक बड़े इंटर-स्टेट ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 4.5 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। दिल्ली पुलिस ने 26 हजार से ज्यादा नशीली गोलियां जब्त की हैं। बरामद ड्रग्स में 3.5 किलोग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट्स शामिल हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 1.7 किलोग्राम ट्रामाडोल टैबलेट्स और कैप्सूल भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में आधी रात आग का कहर, 3 महिलाएं और 1 बच्चे ने लगाई छलांग; 8 का रेस्क्यूनाबालिग को ड्रग्स ले जाते पकड़ा पुलिस के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत 17 मार्च को मिली एक खुफिया सूचना से हुई थी। सूच...