नई दिल्ली, मई 25 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। दिल्ली में सोमवार की रात बीते लगभग 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात के रूप में दर्ज की गई। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, गर्म रात तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया जाता है। साथ ही न्यूनतम तापमान में सामान्य से 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जाती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के साथ आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 25 मई को दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर लू चलने की स्थितियां रहने की संभावना जताई है। गर्म हवाएं भी चलने की संभावना है जिनकी गति 20 से 30 किलोमी...