नई दिल्ली, मार्च 10 -- दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत के अलग-अलग हिस्सों में मार्च के महीने में ही मई जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते 4 दिनों से दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है जो सामान्य से काफी अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालय में कम हिमपात और सर्दियों में बारिश न होने के कारण यह गर्मी बढ़ी है। शुष्क हवाओं के कारण फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। अचानक छाई धुंध ने भी लोगों को हैरान किया है। कुल मिलाकर इस बार मार्च के शुरुआत से ही मौसम काफी गर्म हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आमतौर पर मार्च के पहले पखवाड़े में वसंत की स्थिति रहती है और दूसरे पखवाड़े में गर्मी बढ़ने लगती है। मार्च महीने में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार मार्च के पहले 10 दिनों में ही गर्मी ने अपन...