नई दिल्ली, मार्च 3 -- दिल्ली में बारिश के समय अक्सर सड़कों पर पानी भर जाता था जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती थी। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए मास्टर प्लान के तहत अगले साल 300 किलोमीटर लंबे नालों को फिर से बनाया जाएगा। इस योजना को अगले 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आजादपुर और महरौली जैसे इलाकों में तो काम शुरू करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।300 किलोमीटर तक नाले होंगे दुरुस्त एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार नए ड्रेनेज मास्टर प्लान के पहले चरण में अगले साल 300 किलोमीटर लंबे नालों को दोबारा बनाएगी। दिल्ली की अगले 30 वर्षों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यह प्लान पिछले साल सितंबर में जारी किया था।सरकार से की जाएगी बजट की मांग बजट की बैठक में इस ...