रजनीश कुमार पाण्डेय, दिसम्बर 22 -- दिल्ली के ओखला फेज-1 में सोमवार को एक डरा देने वाले सड़क हादसे में एक बेकाबू ऑडी कार सर्विस लेन में खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि एयरबैग खुलने से चालक की जान बाल-बाल बच गई। ड्राइवर को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सर्विस लेन में कोई और मौजूद नहीं था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्वी जिले के ओखला फेज-एक में सोमवार दोपहर भयंकर हादसा हो गया। यहां मां आनंदमयी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते सर्विस लेन पर किनारे खड़ी तीन अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.