नई दिल्ली, जनवरी 4 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में अब सर्द हवाओं का सितम दिखेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 3 दिन तेज सर्द हवाएं चलेंगी। इस बीच सुबह के वक्त मध्यम कोहरे की समस्या भी वाहन चालकों को परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो 5 से 8 जनवरी के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत में रात या सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।15 से 20 की स्पीड से सर्द हवाएं, सुबह को कोहरा मौसम विभाग ने आज रात के वक्त कई जगहों पर हल्की धुंध नजर आने की संभावना जताई है। IMD ने सोमवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय हल्की मध्यम कोहरा नजर आने का अनुमान है। दोपहर के वक...