नई दिल्ली, फरवरी 5 -- मौसम विभाग की मानें तो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5, 6, 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तेज सर्द हवाओं का सितम देखा जाएगा। इससे धूप निकलने के बावजूद हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रह सकता है लेकिन दिन चढ़ने पर आसमान साफ हो जाएगा।बीते 24 घंटे का हाल दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बुधवार को भी मौसम लगभग ऐसा ही था। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ कोहरा कम हो गया और सुबह आठ बजे के बाद धूप निकल आई। दिनभर अच्छी धूप खिली रही जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.