नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दिल्ली लक्ष्मी योजना, जी हां यही उस स्कीम का नाम है, जिसके तहत राजधानी की लाखों महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि मिलने जा रही है। दिल्ली की भाजपा सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदकर आधिकारिक रूप से इसे 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। रेखा गुप्ता सरकार ने नए नामकरण पर अपनी मुहर लगा दी है। साथ ही इस योजना को अगले महीने लॉन्च किए जाने की खुशखबरी भी सामने आई है। इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी जाएगी। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में इस स्कीम का वादा किया था। आम आदमी पार्टी (आप) अभी तक महिलाओं के खाते में पैसे नहीं दिए जाने को लेकर राज्य सरकार को घेरती रही है। एक अनुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की करीब 17 लाख महिलाओं को इस योजना का फायद...