दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीन शुरू, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना; सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- एक और वादा किया पूरा
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में रविवार को 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर यह कैंटीन शहरभर में अलग-अलग जगहों पर खोली गई हैं। सरकार ने एम्स, एलएनजेपी अस्पतालों के बाहर, जनकपुरी, विकासपुरी की झुग्गी बस्ती और शहर के अन्य हिस्सों में रिमोट कंट्रोल के जरिए यह कैंटीन शुरू की हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महज 7-8 महीने के भीतर दिल्ली सरकार ने 100 कैंटीन खोल दी हैं जिनमें झुग्गी-बस्ती में रहने वाले, दिहाड़ी मजदूर और अन्य जरूरतमंद लोगों को 5 रुपये प्रति प्लेट खाना परोसा जाएगा। इसके साथ ही दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा हमारी सरकार ने पूरा किया है। अटल बिहारी वाजपेयी जी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.