नई दिल्ली, जून 27 -- पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और उनपर भारतीय न्याय संहित की धारा 80 (दहेज हत्या) और 85 (महिला के साथ क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है और मौत किन हालातों में हुई इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस को शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लगातार हो रही कथित प्रताड़ना के कारण महिला ने यह कदम उठाआ है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (पश्चिम) हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को मृत पाया गया। उसके गले पर फंदे के निशान थे और खिड़की की ग्रिल से एक दुपट्टा बंधा था। यह भी पढ़ें- 'मेरा मुंह तोड़ दिय...