नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम में आए बदलाव के चलते पलूशन से मिली राहत खत्म होती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे में ही दिल्ली में एक्यूआई 'संतोषजनक' (60) से गिरकर 'मध्यम' श्रेणी (117) में पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली में हवा पिछले 4 वर्षों में अक्टूबर की सबसे साफ हवा के रूप में दर्ज की गई थी। आने वाले दिनों में पलूशन के 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में की से 6 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, तूफान अर्नब के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और वेदर सिस्टम मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बनी नई मौसमी स्थिति गंभीर कम दबाव की स्थिति में तब्दील हो सकती है। यह मौसमी सिस्टम 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश त...