नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Delhi Metro News : दिल्ली में इस वर्ष के अंत तक निर्माणाधीन मेट्रो लाइन के तीन कॉरिडोर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक, मजलिस पार्क से आर. के. आश्रम और तुगलकाबाद से एरोसिटी कॉरिडोर शामिल हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली को जाम मुक्त करने के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो और उससे जुड़े सड़क एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा के लिए डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि दिल्ली मेट्रो का वर्तमान नेटवर्क 416 किलोमीटर में फैला है, जिसमें 303 स्टेशन, 12 लाइनें और 32 इंटरचेंज स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 104.45 किल...