नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सनसनीखेज डबल मर्डर और डकैती के एक मामले में 3 दशक से फरार आरोपी को पकड़ने में बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 1994 में पूर्वी दिल्ली में एक आध्यात्मिक आश्रम में लूटपाट के दौरान दो साध्वियों की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के मामले में 32 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय ललित को मंगोलपुरी फेज-दो की एक फैक्ट्री में मिला, जहां वह फर्जी पहचान के तहत एक पैकेजिंग मजदूर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने उसके आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान की पुष्टि की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और शकरपुर थाने को इसकी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- पुलिस ने पटना के गैंगस्टर 'छोटू उर्फ प्रिंस' को दबोचा,8 साल पहले घोषित हुआ था POलूटपाट...