नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की बारिश में तेजी आने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के पालम इलाके में सबसे अधिक 16.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को सुबह के वक्त एक्यूआई 92 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगे भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी मंगलवार को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बारिश देखी जाएगी। इस दिन बादल छाए रह...