नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- दिल्ली में पुलिस ने फिरौती के लिए अगवा किए गए 13 साल के बच्चे को महज तीन घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया। ज्योति नगर थाना पुलिस ने आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह साइबर कैफे में फिरौती की रकम लेने पहुंचा था। पुलिस ने उस कैफे में फिरौती की रकम के तौर प 5 हजार रुपए भेजे थे। आरोपी जैसे ही कैफे में पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल फोन के साथ 5 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 30 अक्तूबर की शाम करीब 7:14 बजे ज्योति नगर थाने को 13 साल के बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसी बीच एक अनजान नंबर से फोन आया और बेटे को सुरक्षित छोड़ने के बदले 40 हज...