नई दिल्ली, जुलाई 28 -- हेमंत पांडेय, नई दिल्ली दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की साइबर टीम ने देशभर में फैले एक बड़े 'म्यूल अकाउंट सिंडिकेट' का पर्दाफाश किया है, जिसके तार दुबई और ब्रिटेन तक जुड़े हैं। पुलिस ने इस सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सहित सूर्योदय बैंक के एक मैनेजर और इंडसइंड बैंक के 4 अधिकारियों और उनके मददगारों समेत 10 लोगों को पकड़ा है। इसके साथ ही 248 बैंक अकाउंट किट जब्त की गई हैं। महज 10 हजार रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़ी जांच के दौरान पुलिस 248 बैंक अकाउंट्स के जरिए 70 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन करने वाले 'म्यूल अकाउंट' रैकेट तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि यह सिंडिकेट पिछले 3-4 सालों से भारत, दुबई और यूके में ठगी करने वालों को कॉर्पोरेट करंट बैंक अकाउंट उपलब्ध कर रहा था। पुलिस द्वारा भारत में छिपे मुख्य आरोपी और यूएई में ब...