नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में शुक्रवार को दस दिन से लापता बच्चे का शव बरामद किया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची कालिंदीकुंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद बच्चे को ढूंढा जा सकता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजू अपने परिवार के साथ पिछले छह महीने से जैतपुर खड्डा कॉलोनी में रहते हैं और राजू ऑटो चलाते हैं। परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। राजू के परिवार में माता, पिता, भाई, बहन, पत्नी और एक बेटी शामिल है। जबकि बेटे अरमान की मौत हो गई है। राजू के भाई इमरान ने बताया कि वह भी ऑटो चलाता है। वह 13 जनवरी को अपने घर में ही मौजूद था, उस समय उनका भतीजा अरमान अपने घर के बाहर खेल रहा था। कर...