नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत की एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की गई है।पीटर आदतन अपराधी है, 5 साल की सजा काट चुका गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह और मुकेश कुमार उर्फ विक्की (दोनों उत्तम नगर निवासी) के रूप में हुई है। इनके अलावा नाइजीरियन नागरिक मांकाबो डेविड और इमेका इमैनुएल उर्फ पीटर को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, इमैनुएल आदतन अपराधी है और पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। वह पांच साल की सजा काट चुका है। यह भी पढ़ें- तमंचा लहराकर रील बनवा रहे थे 3 दोस्त, ट्रक से जा भिड़ी बाइक; मौत का VIDEO वायरलगिर...