दिल्ली में 'सीलिंग और बुलडोजर ऐक्शन' तेज! सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ी तैयारी
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली में धौला कुआं के नजदीक सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत के ढहने और 7 की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती के मूड में दिख रहा है। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली (एमसीडी) ने सोमवार को अवैध निर्माण, आवासीय परिसरों के दुरुपयोग और जर्जर इमारतों की जांच, सीलिंग और बुलडोजर ऐक्शन के अपने अभियान को फिर शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ ही घंटों के भीतर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 11 नोटिस जारी किए गए हैं। एक तरफ जहां सत्य निकेतन में ढही पीजी के बगल वाली इमारत को तीन दिन के भीतर गिराने का नोटिस जारी किया गया है, जो पहले ही झुक चुकी है तो दूसरी तरफ अन्य कई इलाकों में इस तरह के अवैध मकानों और कभी भी हादसे का सबब बन सकने वाली इमारतों पर नोटिस लगा दिए गए हैं। 11 में से 6 नोटिस सैदुलाजाब, छतरपुर एन्क्लेव, मैदानगढ़ी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.