नई दिल्ली, फरवरी 7 -- राजधानी दिल्ली का संगम विहार इलाका शुक्रवार की सुबह गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यहां दिनदहाड़े एक 27 साल के युवक के सिर में गोली मार दी गई। घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है, जब वह अपने काम पर जा रहा था। हालांकि, इस वारदात के बाद जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को भागने नहीं दिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान रविंदर (27) के रूप में हुई है, जो संगम विहार की गली नंबर 3 में रहता है। रविंदर शुक्रवार सुबह सब्जी बेचने के लिए घर से निकला था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे रोका और बिना कोई बातचीत किए सीधे उसके सिर में गोली मार दी।शादी के 2 महीने बाद ही मातम रविंदर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.