दिल्ली में होली के जश्न में हुआ झगड़ा, शख्स को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली, मार्च 4 -- उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होली के जश्न के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नेपाल के रूप में हुई है, जबकि घायल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, यह घटना दो समूहों के बीच हुए झगड़े के कारण हुई। दोनों गुटों के बीच कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर नेपाल और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों पीड़ितों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नेपाल को मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे पीड़ित को गंभीर चोटों के साथ भर्ती कराया गया है और वह फिलहाल डॉक्टरों निगरानी में है। यह भी पढ़ें- BJP वाले मोदीजी को लेकर अपनी गलतफहमी दूर कर लें; कांग्रेस नेता ने क्यों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.