दिल्ली, जुलाई 4 -- क्या दिल्ली में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन होने वाला है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने डीडीए को दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ जोर टॉलरेंस का रवैया अपनाने का निर्देश दिया है। एलजी ने डीडीए को आदेश दिया है कि दिल्ली के सभी इलाकों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अवैध निर्माण का पता लगाने के लिए ड्रोन और रियल टाइम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाए और उनपर कारर्वाई की जाए। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही दिल्ली में डीडीए बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की शुरुआत कर सकता है।बुलडोजर ऐक्शन के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधी शुक्रवार को डीडीए की एडवाइजरी कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान एलजी ने राजधानी में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा ...