प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज के सनातनी किन्नर अखाड़े का विस्तार दिल्ली में हुआ। आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि ने दिल्ली में समाजिक कार्य करने वाले सात लोगों को महामंडलेश्वर बनाया। इसमें दिल्ली सुल्तानपुरी की कलावती लक्ष्मी साई, सुमन लक्ष्मी साई, निशा लक्ष्मी गिरि, रोशनी लक्ष्मी साई, चेन्नई की स्वामी पवित्रा सरस्वती, कांजीपुरम की स्वामी कुमारी सरस्वती, दिल्ली की सनम पूनम पुरी शामिल हैं। सभी को मंत्रोच्चार के बीच चादर ओढ़ाकर महामंडलेश्वर बनाया गया। इस कार्यक्रम में दाती महाराज और पायलट बाबा उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन, संचालन सनातनी किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष पूनम नंद गिरि ने किया। इस दौरान सनातनी किन्नर अखाड़े के प्रमुख पदाधिकारियों में दिल्ली से भवानी मां, दयालपुरी मां और दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष पूनम के साथ मुंबई से श्र...