नई दिल्ली, मई 11 -- राजधानी दिल्ली में मई की तेज गर्मी के बीच सोमवार को लोगों को कुछ राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटों में मौसम बदल सकता है और इससे हीटवेव जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि दिनभर बादल छाए रहने की वजह से धूप का असर कम रहा और गर्मी अपेाकृत कम महसूस हुई। यह भी पढ़ें- निर्माण साइट पर लगानी होगी..., धूल प्रदूषण रोकने के...