दिल्ली में हिट एंड रन की खौफनाक वारदात, रोकने के दौरान कार ने ट्रैफिक कर्मी को उड़ाया
रजनीश कुमार पाण्डेय, जून 10 -- नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्किल में बुधवार को सुबह हिट एंड रन की सनसनीखेज घटन हुई। सराय जुलेना लाल बत्ती पर गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने चेकिंग के लिए रोकने पर ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना में मौके पर तैनात दो अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस फरार आरोपी और वाहन की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। बताया जाता है कि सराय जुलेना लाल बत्ती पर ड्यूटी के दौरान बेकाबू कार ने ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल राहुल को कुचलने की कोशिश की। कार चालक जोरदार टक्कर मारकर वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे हेड कांस्टेबल राहुल अपने साथियों के साथ सराय जुलेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.