नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे हत्या के मामले का खुलासा किया है, जिसमें मृतक का चेहरा इस कदर क्षत-विक्षत कर दिया गया था कि उसकी पहचान करना लगभग असंभव हो गया था। हालांकि, पुलिस ने मृतक के हाथ पर बने टैटू के सहारे उसकी पहचान की और करीब छह सप्ताह तक चली जांच के बाद हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।21 मई को मिला था क्षत-विक्षत शव पुलिस के मुताबिक, 21 मई को उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित यमुना खादर इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव पर कई चाकू के घाव थे और चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस की नजर मृतक के हाथ पर बने टैटू पर गई। टैटू की तस्वीर स्थानीय स्तर पर साझा की गई, जिसके आधार पर मृतक की पहचान 34 वर्षीय चंदन सैनी के रूप में हुई। वह उत्तर दिल्ली के नेहरू विहार का रहने वाला था।पहले से दर्...