नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिन गंभीर श्रेणी में रहने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ है। मंगलवार को राजधानी का औसत एक्यूआई गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। हवा की गति बढ़ने और सुबह स्मॉग में कमी होने के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली के लगभग सभी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 427 दर्ज किया गया था। मंगलवार को इसमें कमी आई और यह 354 अंक पर पहुंच गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को बीते 24 घंटे के अंदर वायु गुणवत्ता सूचकांक में 73 अंकों का सुधार दर्ज किया गया। राजधानी में मंगलवार को कई स्थानों पर 10 किलो मीटर प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.