नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरे मौसम के बीच शनिवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहे और सुबह के दौरान हवा में नमी का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना को देखते हुए 'येलो' जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शहर के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली कड़कने, आंधी-तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन इलाकों में अगले 6 महीने में बनाए जाएंगे 8 नए फायर स्टेशन9 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम? आपको बता दें कि मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार को न्यूनतम त...