नई दिल्ली, जुलाई 14 -- गर्मी और उमस से बेहाल दिल्ली में मंगलवार को तड़के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में थोड़ी कमी आई। मौसम विभाग (आईएमडी) आज के लिए किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दिल्लीवालों पर मौसम की दोहरी मार पड़ रही है। बीते कई दिनों से बारिश न होने से उमस और तीखी गर्मी तो सता ही रही है, हवा भी जहरीली बनी हुई है। दिल्ली के सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।उत्तर भारत में एक सप्ताह तक बारिश का अनुमान आईएमडी ने उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में अभी एक सप्ताह तक बारिश का इंतजार करने और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान लगाया है। यह भी पढ़ें- दिल...