नई दिल्ली, मई 11 -- राजधानी दिल्ली में बढ़ते धूल प्रदूषण को रोकने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी निर्माण और तोड़फोड़ (C&D) साइट्स पर हाई-डेंसिटी डस्ट स्क्रीन का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। नए नियम के तहत अब निर्माण स्थलों पर इस्तेमाल होने वाली ग्रीन नेट की न्यूनतम मोटाई 100 GSM तय की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी प्रोजेक्ट संचालकों को नए मानकों का पालन करना होगा। सरकार का कहना है कि निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल दिल्ली के प्रदूषण का बड़ा कारण है, इसलिए अब केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्रभावी धूल नियंत्रण पर जोर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में पूर्वोत्तर की 2 महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.