नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नए साल का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साल 2026 के शुरुआती 15 दिनों में ही देश की राजधानी से 800 से ज्यादा लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दिल्ली पुलिस के ताजा आंकड़ों ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।सिर्फ 15 दिन, 807 लोग लापता आंकड़े बताते हैं कि 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 के बीच कुल 807 लोग लापता हुए हैं। अगर औसत निकाला जाए, तो दिल्ली में हर रोज करीब 54 लोग गायब हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से 572 लोग अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं, यानी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।महिलाओं और लड़कियों पर सबसे ज्यादा खतरा गायब होने वालों में सबसे बड़ी संख्या महिलाओं और लड़कियों की है। आंकड़ों के मुताबिक, लापता हुए कुल लोगों में से लगभग दो-तिह...