नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन रंग के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किए गए हमले में तरुण नाम के युवक की मौत हो गई थी। इस केस में पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि दिल्ली अब इतनी असुरक्षित हो गई है कि यहां त्योहार मनाना भी मुश्किल हो गया है। सौरभ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली की हालत ऐसी कर दी है कि फिलहाल यहां हर आदमी रिस्क पर है। यहां आप गड्ढे में गिर सकते हैं, और त्योहार मनाने पर आपके साथ मारपीट से लेकर आपकी हत्या तक हो सकती है। एक प्रेस कॉन्फ्...