दिल्ली में स्वाइन फ्लू के दुर्लभ मामलों ने बढ़ाई चिंता, 3 दिन में 2 बहनों की मौत
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- राजधानी दिल्ली में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) संक्रमण से दो मासूम बहनों की तीन दिन के भीतर मौत हो गई। दोनों बच्चियों में तेज बुखार और सर्दी-जुकाम जैसे शुरुआती लक्षण थे। पहले बड़ी बहन की जान गई और तीन दिन बाद करीब चार साल की छोटी बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। बीएलके मैक्स अस्पताल के अनुसार, तीन अगस्त को तीन साल 11 महीने की बच्ची को बेहद गंभीर हालत में आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जांच में इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) संक्रमण की पुष्टि हुई। एमआरआई में उसके मस्तिष्क में एक्यूट नेक्रोटाइजिंग एन्सेफैलोपैथी (एएनईसी) के संकेत मिले। यह एच1एन1 संक्रमण से जुड़ी दुर्लभ, लेकिन जानलेवा दिमागी जटिलता मानी जाती है। अस्पताल ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने गहन उपचार और सभी जरूरी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.