नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड वॉटर मास्टर प्लान तैयार कर रहा है। इसके तहत दिल्ली के आठ प्रमुख जलशोधन संयंत्रों को कमांड सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इन कमांड सेंटरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति, पाइपलाइन की मरम्मत और नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके। दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि राजधानी में पुरानी पाइप लाइनों के कारण पानी के रिसाव और गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें लगातार सामने आती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए पुरानी पाइप लाइनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि वॉटर मास्टर प्लान के तहत दिल्ली की मौजूदा जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क और जलशोधन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.