नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दिल्ली में बुधवार को स्वच्छता और सामूहिक सहभागिता के लिए नागरिकों, छात्रों और स्वच्छाग्रहियों ने अभियान में हिस्सा लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू रिज में 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया और श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने कमला नेहरू रिज में चल रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अभियान के तहत लोगों से स्वच्छता गतिविधियों में सामूहिक रूप से भाग लेने और अपना समय देने का आह्वान किया गया।रिज में श्रमदान रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू रिज में श्रमदान किया और वहां चल रहे स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। यह कार्यक्रम 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को स्वच्छता के लिए एक घंटा देने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्यम...