दिल्ली में स्पा और मसाज सेंटरों पर पुलिस का छापा, कई सेक्स रैकेट्स का भंडाफोड़, 29 लड़कियों को बचाया
नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- दिल्ली पुलिस ने शहर के मध्य इलाके में चल रहे चार सेक्स रैकेट्स का भंडाफोड़ करते हुए 29 महिलाओं को बचाया है। ये रैकेट स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे थे। साथ ही पुलिस ने लड़कियों से देह व्यापार (वेश्यावृत्ति) करवाने के आरोप में 15 लोगों को भी गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है। इन स्पा सेंटरों में देह व्यापार चलने की गुप्त सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने 'डिकॉय कस्टमर' (नकली ग्राहक) भेजकर पहले इस जानकारी की पुष्टि की थी और फिर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने पहाड़गंज स्थित राम नगर की रतनलाल बिल्डिंग की पहली मंजिल पर मौजूद 'ए-वन स्पा एंड सैलून', पहाड़गंज के मुख्य बाजार में स्थित 'ऑर्गेनिक स्पा', करोल बाग के 'मौर्या स्पा' और करोलबाग के ही 'हेरिटेज स्पा' में छापा मारते हुए देहव्यापार का खुलासा किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.