दिल्ली, अप्रैल 27 -- दिल्ली में नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों पर लगाम लगाने की तैयारी है। सरकार ने कहा है कि निजी स्कूल नियमों का उल्लंघन करते मिले तो दिल्ली सरकार उन्हें टेकओवर कर सकती है।दिल्ली सरकार का राजस्व और शिक्षा विभाग कई निजी स्कूलों की जांच कर रहा है। इनमें कई स्कूलों में अनियमितताएं मिली हैं। संयुक्त टीम द्वारा बीते दो दिनों में रोहिणी सेक्टर-13 स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में किए गए औचक निरीक्षण में गंभीर प्रशासनिक, वित्तीय और सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं सामने आई हैं।क्या मिल रहीं शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से इस स्कूल के खिलाफ अभिभावकों को प्रताड़ित करने और दाखिले के नाम पर अवैध डोनेशन वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए दो दिन तक संयुक्त निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया ...