नई दिल्ली, मई 7 -- दिल्ली में एक आदमी को अपनी सौतेली बेटी का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की की उम्र महज 14 साल है। लड़की के साथ हुई हैवानियत की बात तब पता चली, जब वह पांच महीने की प्रेग्नेंट हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले के बारे में बुधवार को एक PCR कॉल मिली थी। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, "तेजी से कार्रवाई करते हुए, एक महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित माहौल में ले गई।"पिछले 1 साल से कर रहा था जबरदस्ती सेक्स अधिकारी ने आगे बताया, शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले करीब एक साल से बार-बार उसके साथ जबरदस्ती सेक्स कर रहा था, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। अधिकारी ने आगे कहा, "आरोपी कार्टन/कार्डबोर्ड बॉक्स बनाने का काम करता है और पीड़िता के साथ रह रहा था।" यह भी पढ़ें- ...