दिल्ली, फरवरी 6 -- दिल्ली में पानी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक रात को रोहिणी स्थित दफ्तर से घर लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, उसकी घर वालों से लगातार बात हो रही थी लेकिन जब वो देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो घर वाले उसे ढूंढने निकले। लगातार तलाशने के बाद कमल का कुछ पता नही चला। सुबह करीब 7:30 बजे के पुलिस का कॉल आया इसके बाद इस घटना का पता लगा। मौके पर पहुंचने पर कमल अपनी बाइक के साथ गड्ढे में गिरा मिला। बाइक सवार का नाम कमल है जो कैलाशपुरी का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.