दिल्ली में सितंबर में 18 साल बाद सबसे ठंडी रात, आज और कल कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- दिल्ली में मंगलवार रात को 18 साल बाद सितंबर महीने में सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले सितंबर महीने में 2008 में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई थी। आईएमडी ने हाल के मौसम के हालात के लिए इलाके में मौजूद वायुमंडलीय सिस्टम और बारिश की गतिविधि को जिम्मेदार बताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दूसरी बार है जब शहर में सितंबर महीने में इतना कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। पिछली बार 2008 में ऐसा हुआ था। यह तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। इससे पहले, रविवार को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 सितंबर 2008 को दर्ज किए गए 20.8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान से 0.2 डिग्री ज्यादा था। उससे पहले, 29 और 30 सितंबर 2008 को दिल्ली में क्रमशः 20.6 और 20.7 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.