गिरडीह, जुलाई 11 -- सरिया, प्रतिनिधि। रेलवे कुलियों के रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और निजीकरण से जुड़े मुद्दों को लेकर सरिया के हजारीबाग रोड स्टेशन में कार्य रेलवे कुलियों ने भी राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया है। कुलियों का कहना है कि आगामी मानसून सत्र के दौरान सांसदों के माध्यम से उनकी समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

कुलियों की समस्याएं रेलवे स्टेशन के कुलियों की अगुवाई कर रहे अनिल मंडल ने बताया कि 08जुलाई को लखनऊ में हुएं बैठक में यहां से 06 कुलियों ने भागेदारी की थी बताया कि रेलवे में बढ़ते निजीकरण, बैटरी कार, ट्रॉली व्यवस्था और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग से पारंपरिक कुलियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि रेलवे द्वारा अधिकृत कुलियों के अधिकारों की रक्षा, रोजगार की सुरक्षा तथा सामाज...