नई दिल्ली, मई 25 -- दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच रेखा गुप्ता सरकार की ओर से सभी 13 जिलों में 'मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स' और 'कूलिंग जोन' के माध्यम से आम नागरिकों, श्रमिकों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद हर नागरिक की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। भीषण गर्मी में सरकार पूरी मुस्तैदी से जमीन पर काम कर रही है ताकि कोई भी गर्मी के कारण परेशान न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल हीट रिलीफ इकाइयां और कूलिंग जोन जैसी पहलें सरकार की जनसेवा को दिखाती हैं। दिल्ली सरकार की ओर से राहत व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा। सारे इंतजाम राजस्व विभाग की देखरेख में चलाए जा रहे हैं। मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के माध्यम से 6 मई से 23 मई के बीच दिल्ली के सभी 13 जिलो...