नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली में अपना खुद का घर खरीदने का सपना है तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जनता आवास योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ा दिया है। डीडीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 फरवरी है और 13 मार्च को ड्रा होगा। योजना के तहत डीडीए कुल 144 फाइनेंशियल रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहा है। शर्त ये है कि आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए उम्र कम से कम 18 साल और परिवार की सालाना आमदनी 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए फैमिली इनकम सर्टिफिटेक अनिवार्य किया गया है जो कि तहसीलदार या एसडीएम ऑफिस द्वारा जारी किया जाता है। रजिस्ट्रेशन डीडीए की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.