नई दिल्ली, अगस्त 17 -- रेखा गुप्ता सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली में सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स खोलने की प्रक्रिया बेहद आसान कर दी है। जिसके तहत सरकार ने सिनेमा लाइसेंस लेने के लिए कई NOC लेने वाले सिस्टम को खत्म करते हुए नए सिंगल-विंडो सिस्टम वाली SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) को लागू कर दिया है। नए सिस्टम के तहत सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को सिनेमैटोग्राफ लाइसेंस पाने के लिए पुलिस, फायर डिपार्टमेंट, म्युनिसिपल अथॉरिटी, दिल्ली जल बोर्ड और हेल्थ अधिकारियों जैसे कई विभागों से अलग-अलग मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए एक तय समय-सीमा में ये सारा काम हो जाएगा। नई प्रक्रिया के अंतर्गत, जिला-स्तरीय कमेटी लाइसेंस के बारे में आखिरी फैसला लेगी और एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के जरिए इंस्पेक्शन किया जाएगा।...