दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गांव में शोक
सिमडेगा, जुलाई 24 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अलसंगा सरदारटोली निवासी 22 वर्षीय खुशबू कुमारी की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नव चंद्र सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी लगभग एक वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी। जून 2026 से वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक कोठी में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर काम पूरा करने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने चली गई। शाम करीब 8 बजे तक काम पर वापस नहीं आने पर मकान मालिक ने उसके कमरे में जाकर देखा, जहां वह फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद तत्काल दिल्ली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.