नई दिल्ली, मई 29 -- दिल्ली के थाना आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित एक शोरूम पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने शोरूम में तोड़फोड़ की और स्टाफ को भी कथित तौर पर पीटा। यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है जावेद नाम के लड़के ने अपने गुर्गों को लेकर शोरूम पर हमला बोला था। इस हमले में असामाजिक तत्वों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी महिलाओं ने शोरूम में स्टाफ के साथ बदतमीजी की। आरोपी महिलाओं ने शोरूम स्टाफ की पिटाई करते हुए जोरदार हंगामा किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जावेद कथित नामी बदमाश अलीशेर का बेटा है। अलीशेर जहांगीर पुरी का घोषित बदमाश बताया जाता है। जावेद कई जघन्य वारदातों में शामिल रहा है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी जावेद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.